Site iconSite icon AR Live News

लम्बे समय तक जवान रहने के लिए मेडिकल कॉस्मेटोलॉजी महत्वपूर्ण: डॉ.अरविंदर

Medical cosmetology is important to stay young for a long timeMedical cosmetology is important to stay young for a long time

उदयपुर डेंटल प्रैक्टिशनर्स को दी कॉस्मेटोलॉजी तथा मेडिकल कानून की दी जानकारी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर डेंटल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की ओर से चेहरे के कॉस्मेटिक्स और मेडिको-लीगल केस विषय पर सेमिनार आयोजित हुई। मुख्य वक्ता अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ.अरविंदर सिंह (cosmetologist dr. arvinder singh) ने सेमिनार में 75 डेंटल डॉक्टर्स को को सम्बोधित किया और विषय से संबंधित सभी पहलुओं से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के बावजूद मेडिकल कोस्मेटिलोजी के द्वारा लम्बे समय तक कैसे जवान दिख सकते हैं। साथ ही डॉक्टर सिंह ने मेडिकल कानून में नेगलिजेंस, मेडिकेयर प्रोटेक्शन एक्ट और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट की विस्तृत जानकारी भी दी। डॉ. अरविंदर सिंह का अभिवादन डॉ. विकास पुनिया एवं डॉ नामित नागर ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुलकित चतुर्वेदी एवं डॉ. आनंद पोरवाल ने किया। डॉ. वरदान माहेश्वरी ने सभी का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें : दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले डॉक्टर

Exit mobile version