Site iconSite icon AR Live News

छात्रों ने अंगदान की ली शपथ

organ donation campaign medical students take oath of organ donation campaignorgan donation campaign medical students take oath of organ donation campaign

उदयपुर। राज्य सरकार के अंगदान जीवनदान महाभियान में अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में अंगदान की शपथ ली गई। ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में डीन डॉ. विनय जोशी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया और सभी ने मृत्योपरांत अंगदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान अंगदान से जरूरतमंद के जीवनदान की महत्ता बताई गई।

उन्होंने बताया कि अन्य अंगों का दान मृत्योपरांत संभव है, लेकिन व्यक्ति अपने जीते जी हर साल दो से तीन बार रक्तदान कर सकता है। बीमारी से लेकर दुर्घटनाओं तक कभी भी किसी के लिए भी रक्त की जरूरत हो सकती है। रक्तदान किसी के लिए भी जीवनदान में सहायक हो सकता है। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र पीपलीवाल, जितेंद्र पंचाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version