Site iconSite icon AR Live News

कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ : सेना के तीन जवान शहीद

three army soldiers martyred in kulgam in encounter with terroristthree army soldiers martyred in kulgam in encounter with terrorist

जम्मू-कश्मीर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम को सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। सेना के टैंट पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद से क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने कुलगाम के पीर पंजाल रेंज से घुसपैठ की और हलान जंगल में सेना के टैंट पर फायरिंग कर हमला किया था। जवाब में सेना के जवानों की ओर से भी क्रॉसफायरिंग की गयी। हमले में तीन जवान गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं आतंकी मौके से कुछ हथियार लेकर फरार हुए हैं। हमले के बाद से सेना ने आतंकियों की तलाश में सर्च एंड डिस्ट्रॉय मिशन शुरू कर दिया है और ड्रॉन की मदद से भी आतंकियों की तलाश की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version