Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर शहर कहीं अत्यधिक ऊंची बिल्डिंगों का शहर न बन जाए: कलेक्टर

UIT udaipur review meetingUIT udaipur review meeting

यूआईटी में बैठक के दौरान चेयरमैन अरविंद पोसवाल ने जताई चिंता

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नवनियुक्त जिला कलेक्टर एवं यूआईटी चेयरमैन अरविंद पोसवाल ने गुरूवार को यूआईटी अधिकारियों की बैठक ली।(UIT udaipur review meeting)

खास तौर पर अरविंद पोसवाल ने शहर में अत्यधिक ऊंची बिल्डिंगों के निर्माण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ियों से घिरे हमारे शहर की सौंदर्य विशिष्टता प्रभावित हो रही है। हमें विकास के साथ साथ प्राकृतिक विरासत की चिंता भी करनी होगी। यूआईटी इसको गंभीरता से ले और पहाड़ियों के संरक्षण को लेकर बनी पॉलिसी को प्राथमिकता दी जाए। कलेक्टर ने कहा कि यह हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इसके संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए।

चेयरमैन पोसवाल ने यूआईटी के विकास कार्यो की समीक्षा करने के साथ ही शहरी ट्रेफिक व्यवस्था,शहर में प्रस्तावित फ्लाई ओवर और ऐलिवेटेड रोड को लेकर अब तक हुई कार्य प्रगति की जानकारी भी ली। इन कार्याें को प्राथमिकता से करने के यूआईटी सचिव नितेन्द्रपाल सिंह को निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा ने फतहसागर मध्य नेहरू गार्डन के विकास के लिए चल रहें कार्याें की जानकारी भी दी।

सफाई व्यवस्था पर दो ध्यान

चेयरमैन पोसवाल ने यूआईटी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई। यूआईटी सचिव को डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम प्रभावी रूप से करने और सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। यूआईटी अधिकारियों ने बताया कि सफाई कार्य के लिए नए टेंडर कर दिए गए है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि कलेक्टर को लगातार इस बात की शिकायतें मिल रही थी कि यूआईटी क्षेत्र में जगह जगह सड़क किनारे कचरे,प्लास्टिक के ढ़ेर लगे हुए है।

यूआईटी के बजट प्रावधानों की ली जानकारी

चेयरमैन पोसवाल को वरिष्ठ लेखाधिकारी ने पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से यूआईटी के मौजूदा बजट उसमेें प्रस्तावित आय व्यय के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही,वर्ष 2019 से लेकर अब तक के आय व्यय की जानकारी भी दी गई। यूआईटी ओएसडी सावन चायल,उपनगर नियोजक ऋतु शर्मा और एसई अनित माथुर सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version