भीलवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा पंचायत समिति के गिरडिया गांव में 14 वर्षीय बालिका की कोयले की भट्टी में डालकर जला दिया गया। बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात है। सूचना पर एसपी आदर्श सिद्धू और कलेक्टर मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों की समझाइश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बालिका बुधवार सुबह करीब 10 बजे बकरियां चराने घर से निकली थी। शाम को बकरियां तो घर लौट आयीं, लेकिन बालिका वापस नहीं लौटी। शाम 5 बजे तक जब बालिका घर नहीं आयी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में हर जगह तलाशने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गांव के आस-पास क्षेत्र में देखना शुरू किया। परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने रात को ही पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने बालिका की गुमशुदगी को गंभीरता से नहीं लिया।
परिजन ग्रामीणों के साथ बालिका की तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि बच्ची को कोयला भट्टी के आस-पास बकरियों को चराते देखा गया था। इस पर परिजन रात 10 बजे कालबेलियों के डेरे पर पहुंचे। वहां कोयला की भट्टी जल रही थी। बारिश के समय यह भट्टी नहीं जलाई जाती है। शक होने के बाद भट्टी के पास जाकर देखा गया। वहां लापता बच्ची के जूते मिले। साथ ही आग में बहन का पहना हुआ चांदी का कड़ा और हड्डी के टुकड़े भी मिले।
तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत हिरासत में लिया है। पुलिस ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की आशंका से इनकार नहींं किया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है कि बालिका के साथ क्या हुआ।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

