Site iconSite icon AR Live News

जल संसाधन विभाग: काम पूरा करने के लिए ठेकेदारों को 30 सितम्बर तक की मोहलत

water resources department rajasthan acs subodh agarwal give deadline to contractor for work completionwater resources department rajasthan acs subodh agarwal give deadline to contractor for work completion

एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल हुए सख्त

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना डॉ. सुबोध अग्रवाल ने जल संसाधन विभाग (water resources department rajasthan)) एवं आईजीएनपी की विभिन्न परियोजनाओं में अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिन परियोजनाओं का कार्य पूरा होने की अवधि पूरी हो चुकी है उन्हें 30 सितम्बर तक की मोहलत देते हुए ऐसी फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संबंधित इंजीनियर इंचार्ज को निर्देश दिए हैं।

एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने जलदाय की तर्ज पर उन्होंने जल संसाधन विभाग में भी लापरवाह फर्मों की रेड लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम समय पर पूरा नहीं करने वाली फर्माें को 30 सितम्बर तक किसी भी हाल में प्रगति करके दिखानी होगी। अधिकारियों को ऐसी फर्मों की सूची बनाने के भी निर्देश दिए।

25 करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

डॉ. अग्रवाल बुधवार को यहां आईजीएनपी बिल्डिंग में जल संसाधन विभागए इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं सीएडी की 25 करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने परवन वृहद सिंचाई परियोजना प्रथम चरण, तकली मध्यम सिंचाई परियोजनाए रामगंज मंडी, गागरीन मध्यम सिंचाई परियोजना, हथियादेह परियोजना की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : मानसून 2023- प्रदेश के छोटे-बड़े बांधों का क्या है स्टेटस

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version