हंगामे के बीच पांच विधेयक हुए पास
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान विधानसभा (Rajasthan vidhansabha) की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के स्थगित हो गई है। हालांकि विपक्ष के हंगामे के बीच 5 विधेयक पारित हो गए।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते शुरूआती दौर में ही सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। इसके बावजूद माहौल शांत होता नजर नहीं आया। हंगामे के बीच ही 5 विधेयक पारित हुए। इसी बीच विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
ये पांच विधेयक हुए पास
विधानसभा में नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक 2023, राजस्थान अभिधृत्ति(संशोधन) विधेयक 2023, राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत आयोग विधेयक 2023, महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय जोधपुर विधेयक 2023 और राजस्थान विद्युत शुल्क विधेयक 2023 पारित किया गया।

