Site iconSite icon AR Live News

IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी की 3049 रिक्तियां निकली

ibps poibps po

उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। बैंकिंग कर्मचारी चयन (IBPS) में भाग लेने वाले संगठनों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (IBPS Probationary Officer) (सीआरपी पीओ/एमटी-XIII) 2024-25 के पद हेतु 3049 रिक्तियां निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा व योग्यता

आवेदक की आयु सीमा 01/08/2023 तक न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02-08-1993 से पहले और 01-08-2003 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित)। साथ ही आयु में छूट नियमानुसार स्वीकार्य है। उम्मीदवारों के पास किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क व अंतिम तिथि

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रु. 175/- है जबकि अन्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क रु. 850/- लगेगा। उम्मीदवारों आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड-RuPay/Visa/MasterCard/Maestro, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट) कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 21/08/2023है।

Exit mobile version