Site iconSite icon AR Live News

मोरवानिया नदी से बड़ी तालाब में आवक फिर हुई तेज

Morvaniya river udaipurMorvaniya river udaipur

मानसी वाकल बांध 15 सेंटीमीटर खाली

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात और मंगलवार सुबह उदयपुर संभाग में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। इधर उबेश्वरजी क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से मोरवानिया नदी में बहाव तेज रहा। इससे बड़ी तालाब में आवक बढ़ गई है। मानसी वाकल बांध अब करीब 15 सेंटीमीटर ही खाली है। जलदाय विभाग कभी भी इसके गेट खोलने की तैयारी कर चुका है।

उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हल्की बारिश का दौर चला। उबेश्वरजी क्षेत्र में तेज बारिश से मोरवानिया नदी में बहाव तेज हो गया और बड़ी तालाब में आवक बढ़ गई है। उदयपुर-उबेश्वरजी मार्ग पर रपट भी जलमग्न रही। फतहसागर में आवक बनी रहने से इसके चारों गेट खुले रखे गए है।

डाया में 94 और झाड़ोल में 80 मिलीमीटर बारिश

जलसंसाधन विभाग के अनुसार सुबह आठ बजे तक शहर में 25 मिलीमीटर, डाया 94, झाड़ोल 80, कोटड़ा 70, सेई डेम पर 52 मिमी बारिश हुई। तेज बारिश से झाड़ोल और कोटड़ा क्षेत्र के नदी नालों में बहाव फिर तेज हो गया है। मानसी वाकल बांध अब 15 सेंटीमीटर ही खाली है। इसके गेट कभी भी खोले जा सकते है। यह पानी बहकर गुजरात जाएगा।

मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बांग्लादेश तट के पास उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक अति गहरा अवसाद का क्षेत्र बना हुआ है। आगामी 24 घंटों में पश्चिम बंगाल की और आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में 3-4 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश 5 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version