Site iconSite icon AR Live News

मां-बाप सरकारी नौकरी में, बच्चे कर रहे थे शहरभर में चोरियां: पुलिस ने बताई हकीकत तो चौंक गए

udaipur police detain two accused of bike theft in city areaudaipur police detain two accused of bike theft in city area

बाइक और साइकिल की 24 चोरियां कबूलीं

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने शहर में हो रही बाइक चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शहर में 24 बाइक चोरी करना कबूला भी है, लेकिन यहां चौंकाने वाली बात यह है कि ये दोनों आरोपी कोई शातिर गिरोह से ताल्लुक नहीं रखते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से अच्छे परिवारों के बच्चे हैं। एक की उम्र 19 वर्ष हैं और दूसरा नाबालिग है।

नाबालिग के माता-पिता तो सरकारी नौकरी में हैं, जबकि दूसरे के पिता का व्यवसाय है। इनके मां-बाप एक बार तो यह मानने को तैयार नहीं थे कि उनके बच्चे चोरी कर सकते हैं, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें थाने में बुलाकर हकीकत बताई तो वे भी चौंक गए और बेहद शर्मिंदा हुए।

माता-पिता से बुलेट मांगी, उन्होंने मना किया तो चोरी कर ली

एसपी भुवन भूषण यादव के अनुसार बाइक चोरी के आरोप में अजमेर हाल उदयपुर के सेक्टर 14 निवासी पियूष सिंह शेखावत (19) को गिरफ्तार किया है, जबकि इसके नाबालिग साथी को डिटेल किया है। दोनों के कब्जे से चोरी की हुई एक बुलेट, सुजुकी बाइक, 5 महंगी साइकिल और 7 मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों ने पुलिस पूछताछ में शहर के विभिन्न हिस्सों से कुल 24 बाईक और साइकिल चोरी करना कबूला है। दोनों आरोपी स्टूडेंट हैं, एक कॉलेज में हैं, तो दूसरा स्कूल में पढ़ रहा है वारदातों के खुलासे में थानाधिकारी अजय सिंह राव, एएसआई गंगाराम, गणेश सिंह, कांस्टेबल दिनेश सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि एक आरोपी ने उसके माता-पिता को फोन कर बुलेट बाइक दिलवाने को कहा था, लेकिन माता-पिता ने बच्चे की डिमांड को अनसुना कर टाल दिया। माता-पिता ने बाइक नहीं दिलाई तो आरोपी ने साथी के साथ मिलकर एक बुलेट बाइक चोरी कर ली। आरोपी पिछले कुछ दिनों से चोरी की बुलेट बाइक पर ही चला रहा था। दोनों मौज-मस्ती व महंगी जीवनशैली जीने के लिए चोरियां कर रहे थे।

सीसीटीवी कैमरे से पकड़ में आए

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की वारदात की पड़ताल में सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें नाबालिग की पहचान हो गयी। नाबालिग को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने उसके साथी पियूष का नाम कबूला, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version