Site iconSite icon AR Live News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उदयपुर में एडीएम सहित कई अधिकारी बदले

rajasthan IAS RAS Transfer list dop rajasthanrajasthan IAS RAS Transfer list dop rajasthan

336 आरएएस और 3 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आगामी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले राज्य सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईएएस और 336 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए है। उदयपुर में भी एडीएम प्रशासन और एडीएम सिटी सहित कई अधिकारियों के विभाग बदल गए है।

कार्मिक विभाग की सूची के अनुसार आरएएस ओपी बुनकर की जगह शैलेष सुराणा को एडीएम प्रशासन उदयपुर के पद पर लगाया गया है। जबकि प्रभा गौतम की जगह राजीव द्विवेदी को एडीएम सिटी उदयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। यूआईटी उदयपुर के भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरेश खटीक का उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक बांसवाड़ा वृत के पद पर तबादला किया गया है। आईएएस भानु प्रकाश एटरू को शासन सचिव गृह विभाग जयपुर लगाया गया है। जबकि श्रवण कुमार को आयुक्त विभागीय जांच और उर्मिला राजोरिया को बीकानेर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है।

उदयपुर में इनको मिली नई जिम्मेदारी

ओम प्रकाश अतिरिक्ति निदेशक खान एवं भूगर्भ विभाग, प्रदीप सिंह सांगावत भू-प्रबंध अधिकारी उदयपुर, छोगाराम देवासी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, ओपी बुनकर अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन आबकारी विभाग, प्रभा गौतम अतिरिक्त आयुक्त टीएडी उदयपुर, राजीव द्विवेदी एडीएम सिटी उदयपुर, विनय पाठक रजिस्ट्रार मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, तरू सुराणा निदेशक टीआरआई, कृष्णपालसिंह चौहान को एसीईओ स्मार्ट सिटी लगाया गया है।

दीपेंद्र सिंह राठौर वरिष्ठ प्रबंधक आरएसएमएमएल, ज्यौति ककवानी उपायुक्त नगर निगम उदयपुर, जितेंद्र औझा उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, शैलेष सुराणा एडीएम प्रशासन, मुकेश चौधरी अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान, रागिनी डामोर उप निदेशक एचसीएम रीपा उदयपुर, नीलम लखारा प्रोटोकॉल अधिकारी उदयपुर, मोनिका जाखड़ एसडीओ सेमारी, मनसुख राम दामोर एसडीओ वल्लभनगर, यतींद्र पोरवाल एसडीओ ऋषभदेव, राजेंद्र कुमार को एसडीओ भींडर लगाया गया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version