Site iconSite icon AR Live News

रिलायंस स्मार्ट में काम करने वालों ने ही पार किया 24 लाख रूपए का सामान, मामला दर्ज

emploees stolen goods worth 24 lakh rs in reliance smart paras udaipuremploees stolen goods worth 24 lakh rs in reliance smart paras udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सूरजपोल थाना क्षेत्र के पारस तिराहे स्थित रिलायंस स्मार्ट (reliance smart paras udaipur) से 24 लाख रूपए से अधिक का सामान चोरी होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एंट्री और एग्जिट पर चेकिंग होती हो, वहां से चोरी होना बड़ा मुश्किल समझा जाता है। लेकिन ये कारनामा वहीं पर काम करने वाले युवकों ने किया है। इस संबंध में रिलायंस स्मार्ट स्टोर के मैनेजर योगेश्वर सिंह ने वहां काम करने वाले पांच कर्मचारियों के खिलाफ सूरजपोल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार मैनेजर ने रणजीत कुमार मीणा, सुंदरलाल, गणेशलाल मीणा, शैलेष कुमार मीणा और नरसी पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मैनेजर ने बताया कि हर वर्ष कम्पनी द्वारा स्टोर की पीआई करवायी जाती है, जिसमें स्टोर पर आने वाले सामान के आवक-जावक का ब्यौरा संधारित होता है। कंपनी की तरफ से एक टीम पीआई के लिए आयी।

सीसीटीवी चेक किए को कर्मचारियों की चोरी पकड़ी गयी

सभी सामान का ब्यौरा चेक किया गया तो वर्ष भर में स्टोर से 24 लाख रूपए से अधिक की सामग्री और उत्पाद गायब मिले। 24 लाख रूपए का सामान चोरी होने पर स्टोर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जिसमें यहीं पर काम करने वाले 5 कर्मचारी स्टोर से सामान गायब करते हुए पाए गए। कंपनी प्रतिनिधियों ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो इन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। इस पर स्टोर मैनेजर ने इन पांचों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version