Site iconSite icon AR Live News

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हुई: जेपी नड्डा की नई टीम में राजस्थान के तीन नेता

BJP National Executive list announced Three leaders from rajasthan in JP Nadda teamBJP National Executive list announced Three leaders from rajasthan in JP Nadda team

राजस्थान से वसुंधरा, बंसल और अल्का को फिर मिली जगह

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी। पदाधिकारियों में राजस्थान से वसुंधरा राजे को उपाध्यक्षए सुनील बंसल को महामंत्री और अलका गुर्जर को सचिव के रूप में इस बार भी मौका दिया गया है।

नड्डा की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुवर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पांडे, रेखा वर्मा,
डीके अरूणा, एम चोबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत बाजपाई, लता उसेंडी और तारीक मंसूर को बनाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरूण चुग, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी, राधा मोहन अग्रवाल को बनाया है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री विजय प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेंद्र सिंह रैना, डॉ. अलका गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओम प्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिन्हा, आशा लाकड़ा, कामाख्या प्रसाद, सुरेंद्र सिंह नागर, अनिल एंटोनी, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल और सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नरेश बंसल को दी गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version