Site iconSite icon AR Live News

वल्लभनगर बांध छलका, माउंट आबू में 142 मिलीमीटर बारिश

vallabhnagar dam overflowvallabhnagar dam overflow

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बीती रात सिरोही क्षेत्र के माउंट आबू में 24 घंटों में 142 जबकि चित्तौड़ के संदेसर मेें 140 मिलीमीटर बारिश हुई। इधर उदयसागर से आवक बनी रहने से शुक्रवार को वल्लभनगर बांध भी छलक गया। अब इसके पानी से बड़गांव बांध भरेगा।

उदयसागर से पानी की आवक लगातार बनी रहने से 5.94 मीटर पूर्ण भराव स्तर वाला वल्लभनगर बांध शुक्रवार सुबह छलक गया। इससे आवक शुरू होने से चित्तौड़ जिले में स्थित बड़गांव बांध के भी भरने की उम्मीद बंधी है। बड़गांव बांध का जलस्तर 7.62 मीटर के मुकाबले 4.02 मीटर हुआ है। फतहसागर और स्वरूपसागर के साथ ही मदार के दोनों तालाबों से आवक बनी रहने से आयड़ नदी में बहाव बना हुआ है।

आकोदड़ा बांध सिर्फ एक मीटर खाली

देवास प्रोजेक्ट 2 के तहत बनाया गया आकोदड़ा बांध भी अब एक मीटर ही खाली रह गया है। इसका जलस्तर 18.40 मीटर के मुकाबले 17.40 मीटर हो चुका है। मानसी वाकल बांध भी लगभग पूरा भर चुका है। इन दोनों बांधों के भरने से उदयपुर की पेयजल व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। हालांकि जयसमंद में अभी तक इस सीजन में उम्मीद अनुरूप आवक नहीं हो पायी है। इसका जलस्तर 8.38 मीटर के मुकाबले 5.94 मीटर ही हुआ है।

उदयपुर शहर में कुछ देर के लिए हुई हल्की बारिश

जलसंसाधन विभाग के अनुसार बीती रात माउंट आबू में 142 मिलीमीटर बारिश हुई। चित्तौड़ के संदेसर में 140,राजसमंद के रेलमगरा में 119, भराई 86, उदयपुर जिले में कोटड़ा 49, बावलवाड़ा 36, उदयसागर 21,जयसमंद 21,भींडर 21 और बांसवाड़ा के माही बांध पर 38 मिमी बारिश हुई। उदयपुर शहर में शुक्रवार दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version