लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-झाड़ोल हाईवे-58ई पर नांदेश्वर जी के पास शुक्रवार सुबह हाईवे किनारे एक पहाड़ अचानक दरकने लगा और पहाड़ी से मलबा भरभरा कर सड़क पर गिर गया (land sliding in udaipur)। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
चट्टानों सहित मलबा सड़क पर आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। है। जानकारी के अनुसार फिलहाल हाईवे के ट्रेफिक को गांव के रास्ते से डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। सूचना पर नाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने संबंधित विभाग को सूचना दी।
थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नु ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान यह पहाड़ कमजोर हो गया था और हर साल बारिश में यहां लैंड स्लाइडिंग होती है। इस बार पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभरा कर सड़क पर गिर गया। सुबह से ही सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन पहाड़ से टूटी बड़ी चट्टान सड़क पर है। जिसे हटाने के लिए करीब दो दिन लग सकते हैं। मलबा और चट्टान सड़क पर होने के कारण रास्ता बंद है, ऐसे में वाहनों को गांव के रास्ते से डायवर्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : जुलाई में पहली बार छलकी उदयपुर की यह झील
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

