Site iconSite icon AR Live News

सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन 20 से 23 अगस्त तक उदयपुर में होगा

CPA India Region Conference in Udaipur from 20 to 23 AugustCPA India Region Conference in Udaipur from 20 to 23 August

सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव होंगे शामिल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में आगामी 20 से 23 अगस्त तक 9वां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। जी-20 शेरपा सम्मेलन के बाद शहर में यह बड़ा आयोजन हो रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में सभी राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्षए उपाध्यक्ष. सचिव एवं अन्य अधिकारी भाग लेंगे। लंदन स्थित सीपीए मुख्यालय से अध्यक्ष तथा महासचिव के साथ ही राजस्थान के सभी सांसद और विधायक भी इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन के उद्घाटन एवं समापन सत्र में मुख्यमंत्री भी भाग ले सकते है।

राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने ली बैठक

9वें सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन को लेकर शुक्रवार सुबह राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने जिले के प्रमुख विभागों की बैठक ली। उन्होंने प्रतिनिधियों के साथ लाइजनिंग ऑफिसर लगाने, कंट्रोल रूम के लिए चार आईएएस या आरएएस अधिकारियों का पदस्थापन करने, मुख्य मार्गों का सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, एसपी भुवन भूषण, स्मार्ट सिटी सीईओ अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद सीईओ सलोनी खेमका, एडीएम(प्रशासन) ओपी बुनकर सहित अन्य अधिकारियों से उन्होंने तैयारियों को लेकर चर्चा की।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version