Site iconSite icon AR Live News

पीएम मोदी सीकर में बोले: लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं

pm narendra modi in sikar rajasthan statement on lal diarypm narendra modi in sikar rajasthan statement on lal diary

सीकर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को राजस्थान के सीकर पहुंचे और वहां पीएम किसान समृद्धि केंद्र की शुरूआत की। (PM Modi on Lal Diary) इसके बाद उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए बहुचर्चित लाल डायरी के जरिए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। ये लाल डायरी ही इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल कर देगी।

पिछले दिनों विधानसभा में विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा द्वारा लहराई गयी लाल डायरी की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लाल डायरी कांग्रेस के “झूठ की दुकान” का नया प्रोजेक्ट है। कहा जा रहा है कि इस डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे दर्ज हैं, इस लाल डायरी का नाम सुनते ही कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता की बोलती बंद हो रही है। लाल डायरी पर क्या बोले पीएम मोदी : वीडियो में सुनें

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में विभिन्न भर्तियों में हुए पेपर लीक को लेकर भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा राजस्थान में पेपर लीक उद्योग की तरह चल रहा है। युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस सरकार को हटाना होगा। इस बार एक ही नारा है, नहीं सहेगा राजस्थान, बहन-बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान।

यह भी पढ़ें : कहां से आयी ये राजस्थान की लाल डायरी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version