Site iconSite icon AR Live News

मानसी वाकल डेढ़ फीट ही खाली, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट

Mansi Wakal dam jhadol udaipurMansi Wakal dam jhadol udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कैचमेंट से पानी की आवक बनी रहने से झाड़ोल क्षेत्र में स्थित मानसी वाकल बांध अब करीब डेढ़ फीट ही खाली रह गया है। आवक तेज होने पर इसके गेट कभी भी खोले जा सकते हैं । इधर सुबह आठ बजे तक उदयपुर शहर में 45 मिलीमीटर बारिश हुई है।

झाड़ोल क्षेत्र के गांवों के साथ ही उदयपुर शहर की करीब 100 कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था करने वाले मानसी वाकल बांध का जलस्तर 581.20 मीटर के मुकाबले 580.75 हो चुका है। इसमें आवक बनी हुई है और अब कैचमेंट में कुछ घंटे की तेज बारिश होते ही यह बांध भी भर जाएगा। कभी भी इसके गेट खोले जा सकते हैं । इधर देवास प्रोजेक्ट-2 के तहत बने आकोदड़ा बांध का जलस्तर 18.40 मीटर के मुकाबले 16.30 मीटर हो चुका है।

जयसमंद झील को अभी भी आवक का इंतजार

विश्व विख्यात जयसमंद झील में अभी तक आशानुरूप पानी की आवक नहीं हुई है। इसका जलस्तर अभी तक 8.38 मीटर के मुकाबले 5.64 पर ही पहुंच पाया है। इसको भरने वाली 9 नदियों और 99 नालों में अब तक तेज बहाव शुरू नहीं हो पाया है। उदयपुर शहर के कई क्षेत्रों की प्यास बुझाने में जयसमंद झील का अहम रोल रहता है।

उदयसागर में आवक बढ़ी

मंगलवार को मदार छोटा तालाब के कैचमेंट में तेज बारिश होने से इसकी चादर तेज हो गई। इस कारण मदार गांव से मदार छोटा तालाब मार्ग पर बनी रपट भी जलमग्न होने से काफी देर तक रास्ता अवरूद्ध रहा। मदार बड़ा पर भी चादर चलने का क्रम बना हुआ है। आयड़ नदी से उदयसागर में अब आवक बढ़ गई है। इस कारण इसके दोनों गेट अभी भी ढ़ाई-ढ़ाई फीट खुले रखे गए है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version