Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा में स्पीकर ने सरकार के खिलाफ पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया, बहस का वक्त तय करेंगे

congress moves no confidence motion against modi govtcongress moves no confidence motion against modi govt

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा में बुधवार को विपक्षी दलों की तरफ से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नियमों के तहत आवश्यक 50 से अधिक सांसदों की गिनती के बाद स्वीकार कर लिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा चर्चा के लिए तारीख और समय सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद तय किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे सदन की बैठक शुरू होने और कागजात मेज पर रखे जाने के बाद अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मिला है। स्पीकर ने प्रस्ताव को स्वीकार करने का समर्थन करने वाले सदस्यों से खड़े होने के लिए कहा। जिस पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी सहित विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के सदस्य खड़े हो गए। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विश्वास की कमी व्यक्त करते हुए प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

इंडिया के नेताओं ने पीएम मोदी से मणिपुर हिंसा पर संसद में बोलने की मांग की

मोर्चे के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि 26 विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर हिंसा पर संसद में बोलने के लिए प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। हालांकि विपक्षी दलों का अविश्वास प्रस्ताव संख्या परीक्षण में असफल होना तय है। लेकिन विपक्षी दलों का तर्क है कि वे बहस के दौरान मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version