नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस ने बुधवार को मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है। वहीं लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कांगेस के उपनेता असम सांसद गौरव गोगोई पेश करेंगे।
पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय संयुक्त विपक्ष का है। इंडिया गठबंधन एक साथ है और यह इंडिया गठबंधन का विचार है। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रस्ताव पेश करेंगे। सरकार के अहंकार को तोड़ने और प्रधानमंत्री को मणिपुर पर बोलने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
विपक्षी नेताओं ने कहा कि भारत के 26 विपक्षी दलों के गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर हिंसा पर संसद में बोलने के लिए प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। हालांकि विपक्षी दलों का अविश्वास प्रस्ताव संख्या परीक्षण में असफल होना तय है, लेकिन विपक्षी दलों का तर्क है कि वे बहस के दौरान मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

