Site iconSite icon AR Live News

अर्थ के डॉ. अरविंदर सिंह को डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

Arth group ceo Dr Arvinder Singh honored by Health Minister for his double world recordArth group ceo Dr Arvinder Singh honored by Health Minister for his double world record

जयपुर। अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह द्वारा एक वर्ष में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की उपलब्धि पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा और तकनीकी राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने उन्हें जयपुर में सम्मनित किया है। (Dr. Arvinder Singh World Record Holder)

डॉ. अरविंदर सिंह ने हाल ही 80 प्रतिशत विकलांगता के साथ लेह लद्दाख के खतरनाक खारदुंगला दर्रे को क्वाड बाइक से पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वे इस चुनौतीपूर्ण और साहसिक कार्य को करने वाले प्रथम और एकमात्र शारीरिक रूप से 80 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति है, जिसके लिए उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज किया गया है। इससे पहले डॉ. अरविंदर सिंह ने एकेडमिक एक्सीलेंस का अनूठा विश्व रिकॉर्ड बनाया था। डॉ. अरविंदर को सर्वाधिक 123 डिग्रियां, डिप्लोमा तथा सेटिफिकेट्स हासिल करने का गौरव प्राप्त है।

तीन राज्यपालों से हो चुके हैं सम्मानित

डॉ. अरविंदर को भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में से एक, भारतीय प्रबंधन संस्थान(IIM) में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले एकमात्र डॉक्टर के रूप में जाना जाता है। बिजनेस लीडर डॉक्टर अरविंदर मालदीव में गहरे समुद्र में स्कूबा डाइविंग करने वाले पहले दिव्यांग व्यक्ति हैं। उनको पैरा वर्ग में पिस्टल शूटिंग में राज्य का स्वर्ण पदक भी प्राप्त है।

अंतरराष्ट्रीय बोर्ड सर्टीफाइड कोस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अरविंदर सिंह को उनकी उपलब्धियों के लिए राजस्थान, असम तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी बेस्ट कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट का खिताब प्रदान कर चुके हैं। उनकी प्रेरणादायी जीवन कहानी अंतराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म टेड-एक्स पर भी है।

यह भी पढ़ें : खारदुंगला दर्रे पर रचा इतिहास

Exit mobile version