Site iconSite icon AR Live News

बड़ी तालाब छलका, मोरवानिया नदी के बहाव में फंसे दो युवक

udaipur badi talab overflow morwaniya river udaipur rain updateudaipur badi talab overflow morwaniya river udaipur rain update

सीसारमा नदी चली 5 फीट, आयड़ नदी में भी बहाव हुआ तेज

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून की सक्रियता फिर बढ़ गई है। उदयपुर में मंगलवार सुबह से ही रूक-रूक बारिश का दौर बना रहा। पानी की आवक बनी रहने से बड़ी तालाब छलक गया हैं। मोरवानिया नदी उफान पर रही इसके बहाव में दो युवक फंस गए जिनको हाइड्रोलिक केंद्र की मदद से बाहर निकाला। मोरवानिया में रेस्क्यू के दौरान सिविल डिफेंस की टीम ने भी काफी मेहनत की। badi talab overflow udaipur

उदयपुर शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार सुबह ही बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि रूक-रूक कर दोपहर तक बना रहा। 32 फीट पूर्ण भराव स्तर वाला बड़ी तालाब छलक गया है। इससे फतहसागर में आवक तेज होगी। गौरतलब है कि बड़ी तालाब गत वर्ष 29 अगस्त को छलका था। जबकि इस वर्ष हो रही अच्छी बारिश के चलते जुलाई में ही छलक गया। सीसारमा नदी में पांच फीट बहाव होने से पीछोला में आवक तेज हो गई है। मदार के दोनों तालाबों पर चादर चलने का क्रम बना हुआ है। मदार के दोनों तालाबों पर भी चादर चलने का क्रम बना हुआ है।

बड़ी से आवक होने से ज्यादा दिन चलेगा फतहसागर का झरना

मदार नहर से आवक होने के साथ ही अब बड़ी तालाब से भी फतहसागर में आवक होने से फतहसागर का झरना ज्यादा दिन चल सकेगा। बड़ी तालाब में जब तक मोरवानिया नदी से आवक जारी रहेगी तब तक बड़ी तालाब छलकता रहेगा और इसका फायदा फतहसागर को होगा। इधर आयड़ नदी से आवक बढ़ने को देखते हुए उदयसागर के दोनों गेट और बढ़ाकर ढ़ाई-ढ़ाई फीट खोल दिए गए है।

बड़ी तालाब छलका : वीडियो देखें

नदी में फंसे दो युवक, बड़ी मुश्किल से क्रेन की मदद से बाहर निकाला

उबेश्वरजी क्षेत्र में तेज बारिश से बड़ी तालाब को भरने वाली मोरवानिया नदी मंगलवार को उफान पर थी। रपट पर पानी का बहाव तेज होने के बावजूद बाइक सवार दो युवकों ने रपट पार करने की कोशिश की, लेकिन वे बीच में ही फंस गए। बाईक नदी में गिर गई, लेकिन दोनों युवकों को हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के दौरान सिविल डिफेंस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाईक को भी पानी से बाहर निकाल लिया। नदी के उफान पर चलने से उबेश्वर जी-उदयपुर मार्ग पर जगह-जगह बनी रपट जलमग्न हो गई। काफी देर तक इस मार्ग पर आवाजाही बंद रही। इस मार्ग पर हर साल मानसून में यह समस्या बनी रहती है। इसका प्रशासन स्तर पर आज तक स्थायी समाधान नहीं किया जा सका। रपट की जगह पुलिया बनाने से समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक-2023 विधानसभा में पारित

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version