नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। मणिपुर मुद्दे पर मंगलवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के नेताओं ने जमकर नारेबारी की, जिसके चलते स्पीकर ने दोपहर 2 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। इसी बीच जानकारी मिली है कि विपक्षी दलों के संगठन INDIA की सुबह रणनीति बनाने के लिए बैठक हुई थी, इस दौरान विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।
राज्यसभा में अपोजिशन लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मणिपुर पर बात करने को कहा। खड़गे ने ट्विटर पर पीएम मोदी से अपना अहंकार छोड़कर मणिपुर मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करने का आग्रह किया। उन्होंने ने इस बात पर जोर दिया कि मणिपुर में हिंसा 83 दिनों से बदस्तूर जारी है। यह स्थिति न केवल मणिपुर को प्रभावित करती है, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र पर संभावित प्रभाव डालती है।उन्होंने कहा मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाएं।
26 पार्टियों वाले विपक्षी संगठन इंडिया ने भी मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान की मांग की है। साथ ही संसद के मानसून सत्र के दौरान सांसदों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि संसद का मानसूत सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था और 11 अगस्त तक चलने वाला है। मणिपुर मुद्दे को लेकर संसद में पहले दिन से ही हंगामा जारी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

