Site iconSite icon AR Live News

जैसलमेर में तीन चिंकारा के शव के अवशेष मिले

chinkarachinkara

जैसलमेर (एआर लाइव न्यूज)। जिले के भाखरी थाना क्षेत्र में वन्यजीव कार्यकर्ताओं को 3 चिंकारा के शव (Chinkara Body Remains) मिले। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और मामले की जाँच शुरू की।

पुलिस के अनुसार भणियाणा गांव में तीन चिंकारा हिरणों के शव के अवशेष (12 पैर, 2 सिर) मिले, साथ ही एक चिंकारा हिरण का भ्रूण भी मिला है। पुलिस का अनुमान है कि यह कार्य शिकारियों का है, फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर शिकारियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version