उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हरियाली अमावस मेले के दूसरे दिन मंगलवार दोपहर में रूक-रूक कर बारिश का दौर चला। इस बारिश ने महिलाओं के इस मेले में उत्साह और बढ़ा दिया।
सुहाने मौसम के बीच खासकर ग्रामीण क्षेत्र से सुबह से ही महिलाओं का मेले में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी बीच हल्की बारिश का दौर शुरू होने से महिलाओं का उत्साह और बढ़ गया। मेले के दुसरे दिन भी स्टॉलों पर ग्राहकी भी तेज रही। बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों के साथ डोलर-चकरी में बैठकर मेले का लुत्फ उठाती नजर आयी।
दूसरे दिन सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र रहा मेले का केंद्र बिन्दु
हरियाली अमावस मेले के दूसरे दिन सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र मेले का केंद्र बिन्दु रहा। मेला देखने आयी कई महिलाओं ने फतहसागर किनारे देवाली क्षेत्र में पहाड़ी पर विराजमान नीमच माता के दर्शन भी किए। इस बार मेले के दिन फतहसागर का झरना भी चल रहा है। दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

