Site iconSite icon AR Live News

जेविविएनएल शाहपुरा जेईएन साढे 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB Trap in JVVNLACB Trap in JVVNL

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। एसीबी ने बुधवार को जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के सब स्टेशन अमरसर शाहपुरा कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) को साढे 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

एडीजी एसीबी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में रिपोर्ट दी थी कि जेईएन सब स्टेशन अमरसर शाहपुरा राजेश महला खातेदारी कृषि भूमि ए‌वं मकान पर बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए 20 हजार रुपए मांग रहा हैं। और रुपये नहीं देने पर उसे बार-बार धमका रहा है।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर बुधवार को ट्रेप (ACB Trap) कार्रवाई आयोजित की। जिसके तहत एसीबी ने जेईएन राजेश महला पुत्र शुभराम जाट निवासी जिला झुंझुनूं हाल जयपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड के सब स्टेशन अमरसर, शाहपुरा को परिवादी से 7 हजार 500 रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Exit mobile version