Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक का वन महोत्सवः विभिन्न प्रजातियों के 4500 से अधिक पौधे लगाए

hindustan zinc plantation campaign 4500 plants in different units -1hindustan zinc plantation campaign 4500 plants in different units -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक ने मनाए जा रहे वन महोत्सव के तहत परिचालन इकाइयों में सघन पौधरोपण अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत एक सप्ताह में कंपनी ने जिंक स्मेल्टर देबारी, चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स और जावर ग्रुप ऑफ माइंस के आस-पास के क्षेत्र में 4500 से अधिक पौधे लगाए हैं।

वन महोत्सव के तहत आमजन को पेड़ों और जंगल के महत्व और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के बारे में जागरूकता एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हिंदुस्तान जिंक की जैव विविधता संरक्षण पहल के तहत समय-समय पर वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाता है।

1.96 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है

सप्ताह भर के अभियान के दौरान, हिंदुस्तान जिंक के कर्मचारियों ने गुलमोहर, पलाश, पीपल, अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण किए जो कि पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगें। हिंदुस्तान जिंक ने 2025 के लिए अपने स्थिरता विकास लक्ष्यों के अनुरूप वित्त वर्ष 23-24 में अपनी सभी परिचालन इकाइयों में 1.96 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के सस्टेनेबल लक्ष्यों में दस लाख पेड़ों का रोपण शामिल है जिसे जल्द पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version