Site iconSite icon AR Live News

बारिश का कहर : हिमाचल के कई जिलों में बाढ़, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार

heavy rain in north india Flood in Himachal pradesh Yamuna crosses danger mark in Delhiheavy rain in north india Flood in Himachal pradesh Yamuna crosses danger mark in Delhi

हिमाचल प्रदेश,(एआर लाइव न्यूज)। देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश के चलते नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है, जहां यमुना नदी खतरे के निशान के पार हो गयी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से नजदीक गांव में कुछ लोग फंस गए हैं। उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में बारिश होने के कारण 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जगह-जगह एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार भूस्खलन के कारण घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव से पुल तक बह गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है।

दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश, यमुना नदी खतरे के निशान पर

दिल्ली में लगातार हुई भारी बारिश के चलते यमुना नदी खतरे के निशान के पार हो गयी है। हालात को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने मीटिंग बुलाई है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

पंजाब में स्कूल बंद, हरियाणा में एनडीआरएफ बुलाई

पंजाब में बारिश के चलते हालात खराब होने से 13 जुलाई तक के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हरियाणा में सीएम ने आपातकाल बैठक कर एनडीआरएफ को बुलाने का फैसला किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version