Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक की पहल: कोटड़ावासियों को मिला शुद्ध पेयजल

Hindustan Zinc installed 53 ROs and UV Filters across educational institutions in KotraHindustan Zinc installed 53 ROs and UV Filters across educational institutions in Kotra

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटड़ा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की अनुकरणीय पहल की है। हिंदुस्तान जिंक ने सुदूर क्षेत्र के 53 राजकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में आरओ और यूवी फिल्टर लगवाए हैं, ताकि वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल मिल सके।

शैक्षणिक संस्थानों में लगे आरओ और यूवी फिल्टर का उद्घाटन समारोह शनिवार को कोटड़ा के विवेकानंद गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर ताराचंद मीणा हिन्दुस्तान जिंक की पहल की सराहना की। उन्होंने जल की महत्ता पर विचार व्यक्त करते हुए जल सरंक्षण हेतु सभी को जागरूक किया। कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि हिंदुस्तान जिंक की इस पहल से कोटड़ा ब्लॉक में संचालित राजकीय विद्यालयों और छात्रावासों के 12 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होगें। इससे इस क्षेत्र में जल जनित बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।

कलेक्टर के मिशन कोटड़ा के तहत हिन्दुस्तान जिंक ने लगवाए हैं आरओ और यूवी फिल्टर

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर के मिशन कोटड़ा के तहत कोटड़ा के 53 राजकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में आरओ एवं यूवी वॉटर फिल्टर स्थापित किये गए। हिंदुस्तान जिंक के सीएसआर के तहत यह कार्य किया गया है।

उद्घाटन समारोह में हिंदुस्तान जिंक के उप मुख्य कार्यकारी कृष्णमोहन नारायण, हेड सीएसआर अनुपम निधी, हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेशन मैत्रेयी सांखला, तहसीलदार मुगलाराम मीणा एवं कोटड़ा के जनप्रतिनिधियों सहित 53 राजकीय विद्यालयों के प्राचार्य भी उपस्थित थे।

12 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभांवित

समारोह में कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कोटड़ा के विकास के मार्ग को बताते हुए कहा कि क्षेत्र में आदिवासी युवा महोत्सव और आदिवासी कल्याण दिवस को वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने 10-10 करोड़ की लागत से कोटड़ा क्षेत्र में सीताफल एक्सीलेंस सेंटर एवं वन उपज एवं औषधीय एक्सीलेंस सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि इससे क्षेत्र में रोजगार एवं विकास को गति मिलेगी।

Exit mobile version