Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा सत्र 14 जुलाई सेः चुनाव से पहले सीएम गहलोत कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

rajasthan vidhan sabharajasthan vidhan sabha

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। 15 वीं राजस्‍थान विधानसभा के अष्‍टम सत्र की फिर से बैठक 14 जुलाई को होगी। यह सत्र बजट सत्र का ही हिस्सा होगा। क्योंकि इसी साल 21 मार्च को अनिश्चित काल के लिए स्थगित की गई विधानसभा का सत्रावसान नहीं किया गया था। ऐसे में 14 जुलाई को शुरू हो रही विधानसभा की कार्यवाही बजट सत्र का ही हिस्सा होगी।

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने 15 वीं राजस्‍थान विधान सभा के अष्‍टम सत्र की पुनरू बैठक 14 जुलाई को सुबह 11 बजे बुलायी है। इस संबंध में राजस्‍थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा राजस्‍थान राजपत्र में 5 जुलाई को अधिसूचना प्रकाशित करवाई गई है। पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा का आठवां सत्र 23 जनवरी 2023 से प्रारम्‍भ हुआ था।

विधानसभा चुनाव से पहले चल रहा सत्र, हंगामे के पूरे आसार

आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। नए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की अगुवाई में भाजपा विधायक दल आक्रमक तेवरों के साथ सदन में नजर आ सकता है। दूसरी तरफ प्रदेश की जनता को उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदन में बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version