Site iconSite icon AR Live News

मदार छोटा तालाब भी छलकाः फतहसागर में बढ़ेगी आवक

madar talab overflow udaipurmadar talab overflow udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कैचमेंट में रूक रूक कर बारिश का दौर बना रहने से 21 फीट पूर्ण भराव स्तर वाला मदार छोटा तालाब भी छलक गया है। हालांकि अभी इसकी पूरी रपट से पानी गिरना शुरू नहीं हुआ है। चादर तेज होते ही मदार नहर होते हुए फतहसागर में आवक बढ़ेगी। अभी मदार बड़ा तालाब का पानी फतहसागर पहुंच रहा है।

मदार छोटा तालाब की पाल के दोनों छौर से पानी गिरना शुरू होकर थूर की पाल की तरफ बढ़ गया है। कैचमेंट से आवक को देखते हुए जल्द ही इसकी पूरी पाल से चादर चलती नजर आएगी। मदार नहर की क्षमता से ज्यादा पानी की आवक होने पर चिकलवास पिकअप वियर से बेदला-आयड़ नदी में भी बहाव शुरू हो जाएगा।फतहसागर का जलस्तर 10 फीट के करीब जबकि पीछोला का 10 फीट के गेज को पार कर चुका है। वीडियो देखें :

बीती रात मदार में करीब एक इंच बारिश

बीती रात मदार में करीब एक इंच बारिश हुई जबकि सेमारी में पौन इंच पानी बरसा। उदयपुर सहित मेवाड़ में सोमवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए है। आकोदड़ा, मादड़ी बांध और देवास प्रथम बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ है। हालांकि मानसी वाकल और जयसमंद में अभी भी पानी की आवक का इंतजार है। राजसमंद जिले में नंदसमंद,बाघेरी का नाका और चिकलवास बांध पर चादर चल रही है। राजसमंद झील में पानी की आवक जारी है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version