Site iconSite icon AR Live News

माइनर मिनरल के 142 खनन ब्लाकों की ई-नीलामी 11 जुलाई से

E-auction of mining blocks minor mineralsE-auction of mining blocks minor minerals

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खान विभाग ने राज्य के 12 जिलों में माइनर मिनरल के 142 खनन ब्लॉक्स की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस वित्तीय वर्ष में माइनर मिनरल ब्लॉक्स की यह पहली ई-नीलामी होगी।

निदेशक माइंस एवं पेट्रोलियम संदेश नायक ने बताया कि इन खनन ब्लाक्स की 11 जुलाई से 28 जुलाई तक भारत सरकार के ई-प्लेटफार्म पर ई-नीलामी होगी। संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी भारत सरकार के ई-प्लेटफार्म एमएसटीसी और विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। खान विभाग ने माइनर मिनरल ग्रेनाइट, क्वार्टज, फेल्सपार, मारबल, मेसेनरी स्टोन, डाइमेंशनल लाईमस्टोन के नीलामी के लिए 142 ब्लॉक्स तैयार किए हैं।

निदेशक माइंस ने बताया कि 142 खनिज प्लॉटों की ई नीलामी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 11 जुलाई से होने वाली नीलामी में उदयपुर, राजसमन्द,चित्तोड़गढ़, डूंगरपुर, झुन्झुनू, अजमेर, सीकर,जैसलमेर, जौधपुर,नागौर, भीलवाड़ा व बूंदी जिले शामिल है।

Exit mobile version