Site iconSite icon AR Live News

आठ साल से फरार 25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

udaipur police arrest wanted criminal of 25000 award moneyudaipur police arrest wanted criminal of 25000 award money

माइक्रो ब्लूटूथ से नकल कराने कर आरोपी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस की टीम ने शनिवार को 8 साल से फरार चल रहे 25 हजार रूपए के ईनामी अपराधी श्रीराम पुत्र जगदीश गोदारा को जालोर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 2013 में हुई प्रतियोगी परीक्षा में अभ्यर्थियों को माइक्रो ब्लूटूथ से नकल करवाने का गोगुंदा थाने में मामला दर्ज था।

पुलिस ने बताया कि 2013 और 2015 में उदयपुर में हुई अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थी माइक्रो ब्लूटूथ से नकल करते पकड़े गए थे। इस मामलों की पड़ताल में मुख्य आरोपी जालोर निवासी श्रीराम पुत्र जगदीश गोदारा का नाम सामने आया था। पुलिस इसकी काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी और नहीं मिलने पर इस पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देश पर एसपी भुवण भूषण यादव ने एक विशेष टीम गठित की। इस टीम ने आरोपी की तलाश की और जालोर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version