Site iconSite icon AR Live News

एम्स उदयपुर का डॉक्टर्स डे पर आयोजित हुआ पहला दीक्षांत समारोह

american international institute of medical sciences udaipur first convocation ceremony on doctor day -1american international institute of medical sciences udaipur first convocation ceremony on doctor day -1

2016 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स को डिग्री देकर किया गया सम्मानित

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) उदयपुर का शनिवार को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 2016 बैच के एमबीबीएस स्टूडेंट्स को डिग्री देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर ने स्टूडेंट्स को प्रेरित कर कहा कि आपके मार्ग में कई चुनौतियां आएगी, लेकिन रोगी के बेहतर इलाज को प्राथमिकता देना ही लक्ष्य होना चाहिए। मरीज के इलाज में अनुभव और अत्याधुनिक तकनीक का ज्ञान ही डॉक्टर को पहचान दिलाता है।

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. एसके कौशिक ने कहा कि यह बैच मेरे प्राचार्य कार्यकाल का है। इसके डॉक्टर्स की उपलब्धि ही मेरी उपलब्धि है। इस दुनिया में आपके लिए पहला आपके माता-पिता और दूसरे आपके गुरू हैं, जिन्होंने मेडिकल शिक्षा देकर आपको डॉक्टर प्रोफेशन के लिए तैयार किया है।

यहां से मिलने वाली पहचान की कोई कीमत नहीं होती : चेयरमैन डॉ. कीर्ति जैन

कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. कीर्ति जैन ने वर्चुअल संबोधन से कहा कि अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के पहले बैच के स्टूडेंट्स आज डॉक्टर्स की डिग्री लेकर देश दुनिया में जाएंगे। डॉक्टर का अनुभव और ज्ञान की कीमत सिर्फ मानवहित के लिए होती है, लेकिन यहां से मिलने वाली पहचान की कोई कीमत नहीं होती है। जब भी इस मेडिकल कॉलेज के किसी भी व्यक्ति से कहीं भी मिलेंगे तो अपनापन का अहसास दिलाएगा।

रोब में बच्चों को डॉक्टर की डिग्री लेता देख भावुक हुए पेरेन्ट्स

ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने मंच से आह्वान किया कि सीनियर्स अपने जुनियर्स से मिलकर एक नेटवर्किंग तैयार करें, एल्यूमिनी करें, ताकि एक दूसरे से पहचान बना सकें। यह ग्रेज्यूएशन की डिग्री आपको आजीवन पहचान दिलाएगी। आज देश दुनिया में आप बेहतरीन डॉक्टर्स बनकर इसकी पहचान बनाएंगे।

दीक्षांत समारोह में 2016 बैच के स्टूडेंट्स परिजनों के साथ पहुंचे थे। ये स्टूडेंट जूनियर्स से मिलकर काफी खुश हुए तो वहीं समारोह में अपने बच्चे को रोब में डॉक्टर की डिग्री लेता देख पेरेन्ट्स भी भावुक हो गए। दीक्षांत समारोह के साथ ही डॉक्टर्स डे होने से जूनियर्स ने सभी सीनियर्स को गुलाब फूल भेंट कर डॉक्टर्स डे की बधाइयां दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version