Site iconSite icon AR Live News

मणिपुर दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी को पुलिस ने रोका

rahul gandhi visit manipur relief camp and will meet civil society membersrahul gandhi visit manipur relief camp and will meet civil society members

इंफाल,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरूवार को दो दिन के दौरे पर मणिपुर पहुंचे हैं। वे मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से राहत शिविरों में जाकर मुलाकात करेंगे और सिविल सोसायटी के नेताओं से भी बातचीत करेंगे। हालां कि विष्णपुर के पास पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया है। पुलिस ने इलाके में हिंसा का हवाला देकर काफिले को रोका है।

मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ओकराम इबोबी सिंह ने बताया कि राहुल गांधी राहत शिविरों में रह रहे हिंसा प्रभावित लोगों से मिलेंगे, इसके अलावा वे सीनियर सिटीजन और कई नेताओं से भी मिलेंगे।

गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। जारी हुए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हिंसा में अब तक 131 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में इंटरनेट बंद है। 65 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। 3 मई के बाद से अब तक आगजनी की घटनाएं हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में हो रही हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version