Site iconSite icon AR Live News

पिंक वाट्सएप से रहें सावधान: आपके मोबाइल में लगा सकता हैं सेंध

whatsapp pink scamwhatsapp pink scam

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। एंड्रॉइड मोबाइल यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए, इन दिनों पिंक वाट्स-एप नामक ऐप काफी चर्चा में आयी हुई है, लेकिन इसे डाउनलोड करना आपको भारी पड़ सकता है। क्यों कि इस पिंक वॉट्सएप एप्लीकेशन के डाउनलोड करते ही हैकर्स आपके मोबाइल में सेंध लगा सकते हैं।

इस संबंध में मुंबई पुलिस ने एंड्रॉइड मोबाइल यूजर्स के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। व्हाट्सएप पिंक नामक एप्लीकेशन को डाउनलोड नहीं करने और मोबाइल में डाउनलोड कर ली है तो उसे तत्काल अनइंस्टॉल करने के लिए सलाह दी है। स्पष्ट किया गया है कि यह वाट्स-एप का अपडेट वर्जन नहीं, बल्कि नकली एप्लीकेशन है। इस एप्लीकेशन के मोबाइल में डाउनलोड करने से मोबाइल का सारा डाटा चोरी हो सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version