Site icon AR Live News

मदार बड़ा तालाब सिर्फ 10 इंच खाली: थूर की पाल से फतहसागर में आवक जारी

madar bada talab

उदयपुर,(एआर आइव न्यूज)। कैचमेंट से पानी की आवक बनी रहने से 24 फीट पूर्ण भराव स्तर वाला मदार बड़ा तालाब
अब करीब 10 इंच खाली रह गया है। मदार छोटा तालाब भी करीब ढ़ाई फीट खाली है। इन दोनों तालाब के छलकते ही
फतहसागर में आवक तेज हो जाएगी। अभी थूर की पाल से फतहसागर में आवक बनी हुई है।

मदार नहर से आवक शुरू होने से फतहसागर के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। सीसारमा नदी से आ रहे पानी से पीछोला के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। फतहसागर का गेज आठ फीट के करीब है, जबकि पीछोला का गेज 9 फीट से ऊपर पहुंच चुका है। राजसमंद में बाघेरी का नाका और नंदसमंद बांध पर चादर चल रही है। राजसमंद झील के जलस्तर में भी बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ है।

उदयपुर शहर में गुरूवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। जलसंसाधन विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर जिले के डाया में सबसे अधिक 34 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर शहर में 18, ऋषभदेव 17, मदार 12 और देवास में 25 मिलीमीटर बारिश हुई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version