Site iconSite icon AR Live News

डॉ. अरविंदर सिंह को मिला बेस्ट कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट व कोच का अवार्ड

dr arvinder singh best cosmetic dermatologist and coach in indiadr arvinder singh best cosmetic dermatologist and coach in india

उदयपुर। अर्थ ग्रुप के सीईओ तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अरविंदर सिंह (dr arvinder singh) को जयपुर में आयोजित एक समारोह में बेस्ट कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट व कोच के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड लंदन में इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट की स्थापना तथा राजस्थान में उत्कृष्ट कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी की सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया। डॉक्टर अरविंदर ने यह बिग इंपेक्ट अवार्ड मशहूर फिल्म अभिनेत्री कीर्ति कुलहरी द्वारा प्राप्त हुआ।

इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि अर्थ ग्रुप ने उच्च क्वालिटी व प्रतिबद्धता हमेशा सिद्ध की है और वे उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए संकल्पित हैं। उच्च गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ही अर्थ स्किन व डॉ. अरविंदर सिंह को स्किन, कॉस्मेटोलॉजी व मेडिकल लेजर के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

Exit mobile version