Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान के 16 RAS अधिकारी बने IAS

16 RAS Promote to IAS in rajasthan16 RAS Promote to IAS in rajasthan

केंद्रीय कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसूनी सीजन में राजस्थान के 16 आरएएस अधिकारियों को प्रमोट होकर आईएएस अधिकारी बनने का तोहफा मिला है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

आईएएस बने अधिकारियों में यूआईटी उदयपुर में सचिव रहे चुके रामनिवास मेहता, बालमुकुंद असावा(अतिरिक्त आयुक्त ( प्रशासन) आबकारी विभाग, उदयपुर), नगर निगम उदयपुर के आयुक्त वासुदेव मालावत, उदयपुर में कार्यरत अतिरिक्त निदेशक, खान एवं भूविज्ञान हर्ष सावन सुखा और उदयपुर में एडीएम प्रशासन रह चुके नारायण सिंह के नाम भी शामिल है।

इनके अलावा प्रियंका गोस्वामी, जगजीत सिंह मूंगा, डॉ. अरुण गर्ग, राजेंद्र कुमार वर्मा, अल्पा चौधरी, संचिता विश्नोई, आशुतोष गुप्ता, बाबूलाल गोयल, किशोर कुमार, हनुमान मल ढाका और बचनेश कुमार अग्रवाल भी आईएएस बने है।

Exit mobile version