Site iconSite icon AR Live News

मानसून ने पकड़ी रफ्तारः सीसारमा नदी चार फीट चली

udaipur sisarma river running on 4 feet rain update udaipurudaipur sisarma river running on 4 feet rain update udaipur

29-30 जून को मेवाड़ में हो सकती भारी बारिश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को सीसारमा नदी से पीछोला में पानी की आवक शुरू हो गई है।
कैचमेंट में बारिश का दौर चलने से मंगलवार को सीसारमा नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया। सीसारमा नदी में चार फीट बहाव के साथ पीछोला झील में पानी की आवक शुरू हो गई है। उदयपुर शहर में भी मध्यम बारिश का दौर चला। बारिश का दौर बना रहने से तापमान में कमी आने से गर्मी का असर भी कम हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आज मानसून दक्षिणी राजस्थान के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा जोधपुर, सीकर से होकर गुजर रही है। अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

आज दक्षिणी राजस्थान के कोटा, उदयपुर व जोधपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं भारी बारिश व शेष भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 29-30 जून को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी इस दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के अधिकांश भागों में मध्यम बारिश जबकि कहीं भारी व कहीं कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियों में आगामी दिनों में बढ़ोतरी होगी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

वीडियो पर क्लिक कर सुनें : फोकस और हार्डवर्क की प्रेरणादायी कहानी

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version