उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इससे जल्द ही राजस्थान में भी मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
मौमस विभाग के अनुसार आज शनिवार को मानसून उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख व हरियाणा के कुछ भागों में पहुंच गया है। आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहने तथा आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 25-26 जून से मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून अगले 2-4 दिनों में पहुंचने की संभावना है।
26 से 28 जून के बीच उदयपुर संभाग में हो सकती भारी बारिश
26 से 28 जून के दौरान उदयपुर व कोटा संभाग व आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व बीकानेर जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने से उमस भरी गर्मी दर्ज होने की सम्भावना है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

