Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र में मारवाड़ी व्यवसायी के घर डकैतों ने की लूट : दो लोगों की हत्या की

robbery murderrobbery murder

अहमदनगर (एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार सुबह डकैतों ने एक राजस्थान के मारवाड़ी व्यवसायी (Marwari businessman killed by dacoits) के घर में घुसकर डकैती की। डकैतों ने दो लोगों की हत्या भी कर दी। गंभीर रूप से घायल एक महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शेवगांव कस्बे में बालाजी मंदिर के सामने बाजार में स्थित बलदावा परिवार के घर पर शुक्रवार सुबह करीब 3.30 बजे चार डकैत घर में घुस गए। नकदी और कीमती सामानों की तलाशी के दौरान परिवार के सदस्य जाग गए। डकैतों ने भागने का प्रयास किया तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

इस पर डकैतों ने परिवार के दो लोगों 55 वर्षीय गोपी किशन बलदावा और उनकी 65 वर्षीय चाची पुष्पा बलदावा की हत्या कर दी। गोपीकिशन की पत्नी सुनीता के सिर पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला व शेवगांव के पुलिस निरीक्षक विलास पुजारी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने डकैतों का पता लगाने के लिए टीमें गठित की हैं।

Exit mobile version