Site iconSite icon AR Live News

उत्तराखंड में बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत

Bolero car accident in uttrakhandBolero car accident in uttrakhand

उत्तराखंड (एआर लाइव न्यूज)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की मुनस्यारी तहसील में एक बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बोलेरो कार सवार यात्री बागेश्वर जिले के सामा से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मुनस्यारी तहसील में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त (The Bolero car accident) होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां सड़क बेहद खराब है। सूचना मिलते ही नाचनी थानाध्यक्ष पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। साथ ही तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, सभी के शव बरामद कर मोर्चरी में भिजवा दिए हैं।

Exit mobile version