Site iconSite icon AR Live News

गोडवाड़ देसुरी-पाली में विकसित होगा लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व

Leopard Conservation Reserve in RajasthanLeopard Conservation Reserve in Rajasthan

प्रदेश के वन क्षेत्रों में रोमांचकारी गतिविधियां होंगी शुरू

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली के गोडवाड़ देसुरी में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित करने तथा सिरोही के संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने इन कार्यों के लिए 5.15 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। गोडवाड़ देसुरी में 2 करोड़ की लागत से लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित करने के कार्य होंगे। साथ ही, संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेडा में 3.15 करोड़ रुपए की लागत से विकास एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जाएंगे। लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित होने से वन्य जीव प्रेमियों को नजदीक से लेपर्ड देखने की सुविधा मिल सकेगी। 2023-24 के बजट में इन कार्यों के लिए घोषणा की गई थी।

12 जिलों के वन क्षेत्रों में हाइकिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग की सुविधा मिलेगी

युवाओं को वन क्षेत्रों से जोड़ने के लिए वन क्षेत्रों में हाइकिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग एवं अन्य रोमांचकारी गतिविधियां शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 9.74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। उदयपुर के नाल सांडोल, प्रतापगढ़ के धूणीमाता व कमलेश्वर महादेव,अजमेर के तारागढ़, अलवर के चूहड़सिद्ध, बारां के रामगढ़ क्रेटर, भरतपुर के ब्रज चौरासी क्षेत्र, भीलवाड़ा के हमीरगढ़ व मंगरोप, चित्तौड़गढ़ के हथिनी औदी व मेनाल वाटरफाल, दौसा के मेढ़ा व गोलमेल, जयपुर के बुचारा व कचरावाला, सिरोही के मातरमाता, सीकर के बोलेश्वर ये गतिविधियां शुरू होगी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version