हिंदुस्तान जिंक, जीबीएच हॉस्पिटल में भी मनाया गया योग महोत्सव
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। योग फॉर वसुधैव कुटुम्बकम थीम पर 9 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day 2023) आज बुधवार को उदयपुर जिलेभर में उत्साह व समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय और संस्थानों में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह दिखा।
गांधी ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने किया। इस दौरान समस्त प्रशासनिक अधिकारी-कार्मिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, स्काउट-गाइड एवं आमजन ने पूर्ण उत्साह के साथ भागीदारी निभाते हुए वृहद स्तरीय आयोजन में योगाभ्यास किया।
हिन्दुस्तान जिंक में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित संचालन की सभी इकाईयों में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिंक अधिकारी, कर्मचारियों एवं जिंक परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णमोहन नारायण एवं सीएचआरओ मुनीश वासुदेव ने जिंक परिवार के साथ योगाभ्यास कर सभी से इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आव्हान किया। योग से संबंधित सत्र और प्रश्नोत्तरी में जिंक परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही चंदेरिया, दरीबा, आगुचा, कायड एवं पतंनगर स्थित जिं़क कौशल केन्द्र के 300 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भी योगाभ्यास किया।
जीबीएच में मनाया योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पीटल के स्टाफ ने अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में एवं जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में योग किया। AIIMS मेडिकल कॉलेज परिसर में सुबह डीन डॉ. विनय जोशी, मेडिकल सुप्रीडेंटेंट डॉ. एमएल वैद्य की मौजूदगी में फेकल्टी, स्टूडेंट्स योग के लिए एकत्रित हुए। यहां योग प्रशिक्षक मोहन मेनारिया और निवेदिता आमेटा ने योग की विधियां कराते हुए उनकी उपयोगिता की जानकारी दी। इधर, जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में यूनिट हैड दुष्यंत शुक्ला, डीएमएस डॉ. उद्भवसिंह की मौजूदगी में योग प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी डॉक्टर्स, नर्सेज उपस्थित हुए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

