जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार ने जयपुर के झालाना क्षेत्र में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ED office) के जोनल ऑफिस की रजिस्ट्रेशन फीस को माफ कर दिया है। इसके तहत अब ईडी को इस भवन की लीज डीड पर जेडीए को कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी।
ईडी ने वित्त विभाग को रीजनल ऑफिस के भवन की लीज डीड पर रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने का प्रस्ताव भेजा था। वित्त विभाग ने प्रस्ताव को मंजूर करते हुए रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने की अधिसूचना जारी की है। केंद्र और राज्य के विभाग सरकार को प्रस्ताव भेजते हैं, जिस पर वित्त विभाग मंजूरी देता है। इसी के तहत सरकार केंद्र और राज्य के ऑफिसों के लिए सस्ती दरों पर जमीन आवंटित करती है।

