Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, जयपुर के पांच मेजर मिनरल ब्लॉकों की 21 जून तक नीलामी

five major minerals auction of udaipur chittorgarh sikar jaipur district rajasthanfive major minerals auction of udaipur chittorgarh sikar jaipur district rajasthan

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर और जयपुर के पांच मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गयी है और 21 जून तक भारत सरकार के ई-पोर्टल पर नीलामी चलेगी। निविदादाता पोर्टल पर ही मेजर मिनरल ब्लॉक की बोली लगा कर नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया है कि पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक ई नीलामी की इस प्रक्रिया में निविदादाता 21 जून तक बोली लगा सकते हैं। संदेश नायक ने सोमवार को खनिज भवन में मेजर मिनरल्स की नीलामी कार्यवाही की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि इन सभी पांचों ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया 17 मई से जारी है और बोलीदाता भारत सरकार के ई पोर्टल पर 21 जून को मध्यान्ह एक बजे तक बोली प्रस्तुत कर सकते हैं।

ये पांच मेजर मिनरल की माइनिंग लीज के लिए लगा सकते हैं बोली

अतिरिक्त निदेशक जियोलोजी आलोक जैन ने बताया कि विभाग द्वारा ऑक्शन के लिए नए ब्लॉकों की आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। बैठक में आरएसएमएम के ग्रुप जनरल मैनेजर श्री अरुण सिंह से भी चर्चा की गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version