Site iconSite icon AR Live News

कोविन पोर्टल से डेटा लीक की आशंका: केन्द्र सरकार कर रही जांच

cowin portal data leak casecowin portal data leak case

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। कोविन पोर्टल से लोगों का निजी डेटा लीक होने की आशंका पर केन्द्र सरकार ने जांच शुरू कर दी है। हालां कि सरकार ने दावा किया है कि कोविन पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है और डेटा लीक होने की खबर निराधार है। इधर ट्रू-कॉलर बॉट पर मोबाइल नंबर डालते ही नाम, लिंग, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य निजी जानकारियां उपलब्ध हो रही हैं। आम जन के अलावा बड़े नताओं, पत्रकारों और अफसरों की पहचान-पत्र संबंधी जानकारियां भी उपलब्ध हैं।

तृणमूल कांग्रेस टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के वेब पोर्टल कोविन का डेटा लीक हुआ है। गोखले ने इस संबंध में कुछ स्क्रीन शॉट भी ट्विटर के जरिए साझा किए हैं, जिसमें ट्रू-कॉलर बॉट पर नाम, पता, मोबाइल, आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड सहित अन्य जानकारियां हैं।

संज्ञान लेते हुए शुरू की जांच

केन्द्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कहना है कि कोविन पोर्टल सुरक्षित हैं। डेटा लीक होने की खबर पर संज्ञान लेते हुए जांच की जा रही है कि यह डेटा किसी सोर्स से आ रहा है। इस संबंध में पोर्टल के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version