Site iconSite icon AR Live News

PMCH में जल्द शुरू होगा न्यूरोथियोलॉजी रिसर्च प्रोजेक्ट: मरीजों के इलाज में दवाईयों के साथ आध्यात्म भी बनेगा सहायक

neurotheology research project will start in PMCH Udaipurneurotheology research project will start in PMCH Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) और ब्रह्माकुमारिज आबू पर्वत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को न्यूरोथियोलॉजी पर राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में होने वाले इस न्यूरोथियोलॉजी सम्मेलन में आध्यात्मिकता के न्यूरोलॉजिकल आधार को विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से बताया जाएगा।

पीएमसीएच के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल ने बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन व्यक्ति में स्प्रीचुअल इंटेलीजेंस के डवलप होने और इससे उसे होने वाले लाभ पर आधारित होगा। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से न्यूरोंसाइन्सेस विभाग के प्रोफेसर एवं हेड डॉ. अतुलाभ वाजपेयी के नेतृत्व में हम जल्द ही न्यूरोथियोलॉजी पर एक रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। इसमें हमारे यहां आने वाले मरीजों को मेडिकल साइंस के तहत उपचार देने के साथ ही मेडिटेशन, ध्यान-योगा के जरिए आध्यात्म से भी जोड़ा जाएगा, ताकि उनमें स्प्रीचुअल इंटेलीजेंस डवलप हो।

रिसर्च करेंगे स्प्रीचुअल इंटेलीजेंस मरीज के उपचार में कितनी सहायक

डॉक्टर अतुलाभ वाजपेयी ने कहा उपचार के इस तरीके को एप्लाई करने के बाद अत्याधुनिक मशीनों के जरिए यह पता किया जाएगा कि ब्रेन का कौन सा पार्ट मरीज की रिकवरी में ज्यादा सपोर्ट कर रहा है और रिकवरी किस तरह से हो रही है। इस तरह हम वैज्ञानिक तौर पर यह निष्कर्ष निकाल सकेंगे कि पेशेंट के उपचार में न्यूरोथियोलॉजी (मेडिकल साइंस के तहत दिए जाने वाले उपचार और आध्यात्म का समन्वय) कितनी सफल है।

डॉ. वाजपेयी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुरू करने की अनुमति के लिए हमने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) में प्रोजेक्ट भेजा हुआ है। ICMR से परमीशन मिलते ही हम प्रोजेक्ट शुरू कर देंगे। इस प्रोजेक्ट में आध्यात्म से जुड़ने के लिए ब्रह्मकुमारीज हमारा सहयोग करेंगे।

सफल होने के लिए ईगो, इमोशन और पावर पर कंट्रोल सीखना जरूरी

चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल ने बताया युवा पीढ़ी को आध्यात्म से जुड़ने की बेहद आवश्यकता है। “हाउ टू कंट्रोल यॉर ईगो, ईमोशन एंड पावर” मतलब हमने जीवन में अपने ईगो, इमोशन और पावर को कंट्रोल करना सीख लिया तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता, यह सब कुछ माइंड ही कंट्रोल करता है, माइंड यह कैसे करे, यह आध्यात्म सिखाता है। एक सफल आदमी बनने से पहले एक अच्छा आदमी बनना भी जरूरी है।

11 जून को होने वाले न्यूरोथियोलॉजी सम्मेलन के बारे में ब्रम्हाकुमारीज के कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय ने बताया कि इस सम्मेलन में धर्म से परे जीवन एवं इसके निर्माण का वैज्ञानिक आधार, शोध, शारीरिक आधार एवं विविध विधाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इस कॉन्फ्रेंस में कुछ रहस्यमय अनुभव एवं उसके वैज्ञानिक आधार पर भी बात की जाएगी। प्रख्यात मनोचिकित्सक रीरी त्रिवेदी बालमन एवं मस्तिष्क पर बचपन में हुए कुठाराघात और बच्चों के भविष्य में होने वाले परिणामों पर चर्चा की जाएगी। अंतिम सत्र में ब्रम्हाकुमारी बीके शिवानी आध्यात्मिक तकनीकों द्वारा एक सफल मस्तिष्क एवं जीवन निर्माण के बारे में बताएंगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version