Site iconSite icon AR Live News

केरल पहुंचा मानसून: इंतजार हुआ खत्म

monsoon reached kerala 2023monsoon reached kerala 2023

पूर्वानुमान से सात दिन देरी से आया : राजस्थान में 20 जून तक प्रवेश का अनुमान

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण पश्चिमी मानसून गुरूवार को केरल तट पर पहुंच गया है। इस साल हफ्तेभर की देरी से मानसून केरल पहुँचा है। मौसम विभाग ने 1 जून को मानसून के केरल में प्रवेश का अनुमान लगाया था।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। हवा की गति और परिस्थिति अनुकूल बनी रही तो मानसून बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। केरल में मानसून के प्रवेश करने के साथ ही बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं

मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम के कुछ और हिस्सों, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

राजस्थान में 20 जून तक प्रवेश करने का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राजस्थान में आगामी 20 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। मेवाड़ हाड़ौती के रास्ते मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। 5 जुलाई तक मानसून के राजस्थान के पश्चिमी जिलों तक पहुंचने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version